पशु तस्करी का प्रयास विफल, दो तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पशु तस्करी का प्रयास विफल, दो तस्कर गिरफ्तार


डोडा, 10 सितंबर (हि.स.)। पुलिस थाना असार की टीम ने भाटा मोड़ इलाके में गश्त के दौरान दो मवेशियों को अवैध रूप से ले जा रहे दो तस्करों को पकड़कर पशुओं को मुक्त करवाया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बैलों को पैदल असार से बटोत/श्रीनगर की ओर ले जा रहे थे।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बाग हुसैन पुत्र माखन दीन और शक दीन पुत्र साईं अली दोनों निवासी विजयपुर तहसील रामगढ़ जिला सांबा के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक भाटा मोड़ पर दोनों संदिग्ध तरीके से छिपने का प्रयास कर रहे थे और बैलों को लाठियों से पीट रहे थे। दोनों पशु भूखे-प्यासे हालत में पाए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी पशुओं के परिवहन संबंधी कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सके। इस संबंध में थाना असार में एफआईआर नंबर 34/2026 धारा 223 बीएनएस और 11 पीसीए के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story