आरएस पुरा में मवेशी तस्करी का प्रयास विफल, 9 मवेशी बचाए

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 19 मई (हि.स.)। जम्मू पुलिस मुख्यालय जोन के आरएस पुरा में पुलिस ने एक मवेशी तस्करी का प्रयास विफल करते हुए 9 मवेशी बचाए।

सोमवार देर रात के समय आरएस पुरा पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि पंजीकरण संख्या जेके02डीटी-5899 वाली एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप जिसे एक अज्ञात व्यक्ति चला रहा है मवेशियों की तस्करी में शामिल है। यह पिकअप कडियाल से जम्मू की ओर जा रही है और इसमें मवेशियों को रस्सियों से बेहद क्रूरतापूर्वक बांधा गया है।

सूचना मिलने पर आरएस पुरा पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने नाका लगाया और नाका चेकिंग के दौरान महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोका। चेकिंग के दौरान ट्रक का चालक और उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए लेकिन पुलिस टीम ने महिंद्रा बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया और 9 मवेशियों को बचा लिया। इस सूचना पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story