पुलिस कर्मी के घर के बाहर से कार चोरी, पिछले साल बुलेट भी हुई थी गायब

WhatsApp Channel Join Now

कठुआ, 27 अगस्त (हि.स.)। शहर के वार्ड नंबर 14 में अंबेडकर पुल के पास एक पुलिस कर्मी के घर के बाहर खड़ी कार चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना रात के समय हुई। सुबह घर से बाहर निकलने पर अधिकारी को कार गायब मिली।

जानकारी के अनुसार कार का पंजीकरण नंबर जेके08बी-5115 है। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम/ईआरएसएस-112 के अलावा कठुआ पुलिस थाने को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त पुलिस अधिकारी की बुलेट मोटरसाइकिल भी पिछले वर्ष उसके घर के बाहर से चोरी हुई थी। इस संबंध में सिटी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। लगातार हुई इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story