बडगाम–श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर 19 अक्टूबर से बदलेगा

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 17 अक्टूबर (हि.स.)।

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने बडगाम से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के नंबर में बदलाव करने का फैसला किया है। यह बदलाव 19 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार वर्तमान में ट्रेन संख्या 04688/04687 बडगाम–श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा–बडगाम स्पेशल के रूप में संचालित हो रही ट्रेन अब 14688/14687 बडगाम–श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा–बडगाम एक्सप्रेस के नाम से चलेगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन के समय, ठहराव, कोच संरचना और मार्ग में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों को पहले की तरह ही यात्रा सुविधा उपलब्ध रहेगी। केवल ट्रेन संख्या में परिवर्तन किया गया है।

रेलवे के अनुसार यह ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन संचालित होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे 19 अक्टूबर से टिकट बुकिंग और यात्रा संबंधी जानकारी प्राप्त करते समय नए ट्रेन नंबर का उपयोग करें।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन की समय-सारिणी, ठहराव और अन्य जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम ऐप का इस्तेमाल करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762680 Articles

Share this story