बडगाम पुलिस ने तीन चोरी के मामले सुलझाए, आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपये की संपत्ति बरामद

WhatsApp Channel Join Now

बडगाम, 24 मार्च (हि.स.)। ब्डगाम पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए तीन चोरी के मामले सुलझाए हैं आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लगभग 6 लाख रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की है। बुडगाम पुलिस स्टेशन को पिछले कुछ महीनों में चोरी की कई घटनाओं के संबंध में शिकायतें मिली थीं। तदनुसार एफआईआर संख्या 31/2026, 34/2026 और 50/2026 दर्ज की गईं और जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से आरोपियों की पहचान हुई और उन्हें गिरफ्तार किया गया। लगातार पूछताछ के दौरान उन्होंने आवासीय घरों से हुई कई चोरियों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनके खुलासे के आधार पर चोरी की गई वस्तुएं - जिनमें तांबे के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य घरेलू सामान शामिल हैं - कई आरोपियों से बरामद की गईं।

सभी आरोपी वर्तमान में पुलिस हिरासत में हैं और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। बुडगाम पुलिस नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम पुलिस स्टेशन को देने का आग्रह करती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story