शारीरिक व्यायाम के दौरान अचानक बेहोश हो जाने के बाद बीएसएफ के एक कांस्टेबल की हुईं मौत

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू, 20 नवंबर (हि.स.)। शुक्रवार को जम्मू के पलौडा इलाके में शारीरिक व्यायाम के दौरान अचानक बेहोश हो जाने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कांस्टेबल की मृत्यु हो गई।

अधिकारियों के अनुसार व्यायाम के दौरान कांस्टेबल को अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई और वह गिर पड़े। उन्हें तुरंत सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी), जम्मू ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी 39 वर्षीय अरुणावा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए उनकी मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780238 Articles

Share this story