जम्मू में शारीरिक व्यायाम के दौरान बीएसएफ कांस्टेबल बेहोश होकर गिरा, मौत

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 19 नवंबर ( हि.स.)। जम्मू के पलौरा इलाके में शारीरिक व्यायाम के दौरान बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) का एक कांस्टेबल बेहोश होकर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पलौरा में शारीरिक व्यायाम के दौरान कांस्टेबल को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के रहने वाले अरुणवा (39) के रूप में हुई है। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779850 Articles

Share this story