गांदरबल में ट्रेकिंग के दौरान लापता हुए श्रीनगर के लड़के रायिल के पास मिले
श्रीनगर, 09 अक्टूबर ( हि.स.)। श्रीनगर के दो लड़के जो गांदरबल जिले में कुल्लन और रायिल के बीच जंगल वाले इलाके में ट्रेकिंग के दौरान रास्ता भटकने के बाद लापता हो गए थे, शुक्रवार को रायिल ब्रिज के पास मिल गए।
एक अधिकारी ने बताया कि लापता लड़कों के बारे में जानकारी मिलने के बाद गुंड में एसडीआरएफ यूनिट, गुंड पुलिस स्टेशन और डायल 112 यूनिट की टीमों ने तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को जंगल में रास्ता भटकने के बाद दोनों ने इमरजेंसी हेल्पलाइन 'डायल 112' के ज़रिए मदद मांगी थी।
अधिकारी ने आगे बताया कि शुक्रवार सुबह तलाशी टीमों ने दोनों लड़कों हुज़ैर और मिनान को कुल्लन से रायिल गांव की तरफ़ खोज निकाला। उन्होंने कहा कि दोनों से पूछताछ की जा रही है और आगे की जानकारी का इंतज़ार है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

