बारामूला में तेंदुए के हमले में 6 वर्षीय लड़के की मौत

WhatsApp Channel Join Now

बारामूला, 10 नवंबर (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के क्रेरी के कलंतरा गांव में एक छह वर्षीय लड़के की तेंदुए के हमले में मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि क्रेरी के कलंतरा में तेंदुए ने लड़के पर हमला किया जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान किफायत भट (6) के रूप में हुई है जो मोहम्मद रमजान भट का पुत्र था और क्रेरी के कलंतरा का निवासी था। इस बीच घटना का संज्ञान लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774734 Articles

Share this story