कुलगाम की विश्वो नदी में डूबने से मौत
Jul 10, 2026, 15:56 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
कुलगाम, 10 जुलाई (हि.स.)।
शुक्रवार को कुलगाम ज़िले के हसनपोरा बाग इलाके में विश्वो नदी में डूबने से एक लड़के की मौत हो गई।
एक अधिकारी बताया कि लड़का गलती से नदी में गिर गया और डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला और तुरंत बिजबेहरा के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले गए। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान हसनपोरा बाग, कुलगाम के रहने वाले शौकत अहमद गनी के बेटे हाज़िम शौकत के तौर पर हुई है। इस बीच, पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

