सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक किशोर की 11 दिनों के इलाज के बाद मौत

WhatsApp Channel Join Now


बारामूला, 11 अप्रैल (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के बोनियार इलाके में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक किशोर ने 11 दिनों के इलाज के बाद दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना 31 मार्च को बेला बोनियार में हुई जब मोहम्मद अफजल मीर के बेटे फैजान अहमद मीर (13) रजिस्ट्रेशन नंबर जेके05बी-9881 वाले ई-रिक्शा से गिर गया। उसे पहले बोनियार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया और बाद में सिर में गंभीर चोट लगने के चलते बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अधिकारियों ने आगे बताया कि लगातार चिकित्सा देखभाल के बावजूद श्रीनगर के एक अस्पताल में लड़के ने दम तोड़ दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story