16 घंटे की बिजली कटौती के खिलाफ सीमावर्ती किसानों का जेपीडीसीएल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 06 जुलाई (हि.स.)।

जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्रों के सैकड़ों किसानों ने धान की फसल बचाने के लिए नियमित बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर जम्मू विश्वविद्यालय के निकट जेपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व डीडीसी सदस्य सुचेतगढ़ तरणजीत सिंह टोनी ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमावर्ती गांवों में रोज़ाना करीब 16 घंटे की बिजली कटौती से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे धान की फसल सूखने की कगार पर है। प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने सोमवार को साई पावर स्टेशन पर संयुक्त निरीक्षण कराने और बिजली व्यवस्था में सुधार के उपाय करने का आश्वासन दिया। वहीं, बयापुर गांव में लंबित 6.3 केवीए ट्रांसफॉर्मर जल्द लगाने का भी भरोसा दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story