जौरियां में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
जम्मू,, 22 मार्च (हि.स.)। जम्मू ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जौरियां क्षेत्र में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पोस्ट जौरियां की टीम ने नियमित गश्त के दौरान ट्रोटी से चक भगवाना रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान दीपक कुमार पुत्र चुन्नी लाल निवासी कंडयाल, तहसील जौरियां, जिला जम्मू के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 50 क्वार्टर (प्रत्येक 180 एमएल) जेके स्पेशल व्हिस्की बरामद की गई। आरोपी के पास कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था, जिससे यह अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

