रिहाड़ी में बोलेरो गाड़ी पिलर से टकराई

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 13 मई (हि.स.)।

जम्मू के रिहाड़ी इलाके में आज एक सांबा नंबर की बोलेरो गाड़ी सेना के गेट के पास बने पिलर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गया और सीधे पिलर से जा टकराया।

टक्कर के दौरान एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया और चालक को मामूली चोटें आईं जिसे उपचार के लिए जीएमसी जम्मू ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story