चक रिज्जू में किराए के कमरे में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
चक रिज्जू में किराए के कमरे में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस


कठुआ, 08 सितंबर (हि.स.)। कठुआ के औद्योगिक क्षेत्र गोविंदसर से सटे चक रिज्जू में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। मृतक की पहचान आशीष पाल पुत्र स्वर्ण पाल निवासी चक द्रब खान कठुआ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार आशीष पाल एक दिन पहले ही चक रिज्जू में किराए के कमरे में रहने आया था। मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो वह बिस्तर पर बेसुध पड़ा था। सूचना मिलने पर हटली पुलिस पोस्ट की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जीएमसी कठुआ के शवगृह में रखवाया।

बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से हटली मोड़ क्षेत्र में काम कर रहा था और इससे पहले बसोहली क्षेत्र में काम करता था। युवक के माता-पिता नहीं हैं और वह अकेला रहता था। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। किसी नशीले या अन्य पदार्थ के सेवन की आशंका भी जताई जा रही है हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story