शादी पर गए दम्पति का नगरोटा, बनतलाब में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू 25 नवंबर (हि.स.)। शादी पर गए दम्पति का नगरोटा, बनतलाब में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। मृतकों की पहचान बशीर अहमद (75) और उनकी पत्नी जरीना बीबी (59) निवासी नगरोटा के रूप में की गई है। परिवार द्वारा अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बशीर अहमद के बेटे ने बताया कि उनके माता पिता बशीर अहमद और जरीना बीबी उधमपुर, चोपड़ा शॉप शादी पर गए हुए थे। दोनों स्कूटी पर गए हुए थे। जब काफी समय तक वापिस नहीं लौटे तो परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की।

इस दौरान बनतलाब मार्ग पर उन्होंने अपनी माता की हैलमेट पड़ी देखी। नीचे नाले में जाकर देखा तो दोनों के शव पड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि शाम 6 बजे तक दोनों को बन टोल प्लाजा पर स्कूटी से नगरोटा की तरफ आते देखा गया। इसके बाद वह गायब हो गए।

बता दें कि मृतक बशीर अहमद सेवानिर्वत कर्मचारी है जबकि जरीना बीबी सेना के स्टेशन हैडक्वाटर में नौकरी करते थी। 31 दिसम्बर को उनकी रिटायरमेंट थी। पती-पत्नी की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है या फिर कोई और वजह है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782862 Articles

Share this story