नगरी परोल में मेडिकल एम्प्लॉइज फेडरेशन के ब्लॉक चुनाव संपन्न, नई टीम का ऐलान

WhatsApp Channel Join Now
नगरी परोल में मेडिकल एम्प्लॉइज फेडरेशन के ब्लॉक चुनाव संपन्न, नई टीम का ऐलान


कठुआ, 30 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर मेडिकल एम्प्लॉइज फेडरेशन (कठुआ) द्वारा सोमवार को नगरी परोल में ब्लॉक स्तर के चुनाव सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। यह चुनाव जिला अध्यक्ष नीरज मलागर और महासचिव संजीवन शर्मा की निगरानी में संपन्न हुआ।

चुनाव के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नीरज मलागर ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। अमरजीत सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, करणवीर को उपाध्यक्ष, पंकज शर्मा को महासचिव, विक्रम को कोषाध्यक्ष तथा ललिता डोगरा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। इस मौके पर फेडरेशन पदाधिकारियों ने नव-निर्वाचित टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम कर्मचारियों के हितों की मजबूती से आवाज उठाएगी और संगठन को और सशक्त बनाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story