नगरोटा गुज्जरू में ब्लॉक दिवस, एडीसी बिलावर ने सुनीं जन समस्याएं

WhatsApp Channel Join Now
नगरोटा गुज्जरू में ब्लॉक दिवस, एडीसी बिलावर ने सुनीं जन समस्याएं


बिलावर, 08 जुलाई (हि.स.)। अतिरिक्त उपायुक्त बिलावर विश्वजीत सिंह ने नगरोटा गुज्जरू स्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में आयोजित ब्लॉक दिवस के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में सलोर क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने बिजली कटौती का मुद्दा उठाया जबकि कच्छेड़ पंचायत के लोगों ने पेयजल की कमी और सड़क संपर्क सुधारने की मांग रखी। एडीसी ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए पीडीडी को बिजली समस्या पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने, जल शक्ति विभाग को जल संकट क्षेत्र का निरीक्षण करने तथा पीडब्ल्यूडी को प्रस्तावित सड़क कार्य को शीघ्र शुरू कराने को कहा। इस दौरान अधिकारियों ने मिशन युवा, कृषि व बागवानी योजनाओं, सामाजिक कल्याण योजनाओं और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी भी दी। एडीसी ने विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर देते हुए लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story