भाजपा की जीत जनता के भरोसे और परफॉर्मेंस की राजनीति की मुहर-राजीव जसरोटिया

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा की जीत जनता के भरोसे और परफॉर्मेंस की राजनीति की मुहर-राजीव जसरोटिया


जसरोटा, 05 मई (हि.स.)। जसरोटा के विधायक राजीव जसरोटिया ने विभिन्न राज्यों में हालिया विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन को जनता के विश्वास और सुशासन की जीत बताया।

उन्होंने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम पार्टी के विकास मॉडल और डबल इंजन सरकार की सफलता को दर्शाते हैं। जसरोटिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी सहित अन्य राज्यों के नतीजे विकास आधारित राजनीति की बढ़ती स्वीकार्यता को दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश में बुनियादी ढांचे, डिजिटल गवर्नेंस, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। “विकसित भारत 2047” का लक्ष्य एक ठोस योजना के रूप में आगे बढ़ रहा है। जसरोटिया ने कहा कि ये चुनाव परिणाम आगामी पंचायत और शहरी निकाय चुनावों पर भी सकारात्मक असर डालेंगे और जमीनी स्तर पर विकास, पारदर्शिता व जवाबदेही की राजनीति को और मजबूती देंगे। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता और जनता के स्पष्ट जनादेश का प्रतीक बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story