जम्मू में एनएलयू की मांग को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन, सरकार पर अनदेखी का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
जम्मू में एनएलयू की मांग को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन, सरकार पर अनदेखी का आरोप


उधमपुर, 08 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू क्षेत्र में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने उधमपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन डब्बड़ चैक से जिला उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई रैली के रूप में आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात ने किया। इस दौरान अरुण प्रभात ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू क्षेत्र में एनएलयू की स्थापना की जायज मांग को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार लगातार जम्मू के युवाओं की आकांक्षाओं की अनदेखी कर रही है। जिला अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने भी सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि छस्न् की स्थापना जम्मू में होना आवश्यक है और इसके लिए युवा लगातार संघर्ष करते रहेंगे। प्रदर्शन में भाजुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार से जल्द मांग पूरी करने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story