जम्मू और कश्मीर के बीच भेदभाव नहीं होने देगी भाजपा: एनएलयू की अधिसूचना पर बोले सुनील शर्मा

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू,, 29 नवंबर (हि.स.)।

नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना को लेकर जारी अधिसूचना पर नाराजगी जताते हुए उमर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बडगाम में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का मुख्यालय और जम्मू में केवल कैंपस स्थापित करने का फैसला दोनों संभागों के साथ समान व्यवहार नहीं दर्शाता है। सुनील शर्मा ने आरोप लगाया कि उमर अब्दुल्ला ने चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद बडगाम में एनएलयू स्थापित करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उस समय चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी और विधानसभा में भी इस मुद्दे को कई बार उठाया। सुनील शर्मा ने मांग की कि बडगाम की तर्ज पर जम्मू में भी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित की जाए। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा जम्मू और कश्मीर के बीच किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होने देगी। उन्होंने बड़े शिक्षण संस्थानों की स्थापना में दोनों संभागों के साथ समान व्यवहार और संतुलित विकास सुनिश्चित करने की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785226 Articles

Share this story