भाजपा त्रिकूटा नगर मंडल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 आयोजित किया

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू,, 07 मार्च (हि.स.)।

भाजपा त्रिकूटा नगर मंडल जम्मू साउथ जिला द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन किया गया। इस वर्ष का विषय था “प्रशिक्षण में नवाचार”, और कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नितिश महाजन ने की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव चाढ़क, रेखा महाजन, अजय गुप्ता, कुलबीर चाढ़क और ईशांत गुप्ता सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रशिक्षण में नवीन तरीकों, तकनीकों और नवाचार को शामिल करने पर जोर दिया गया और भविष्य में कार्यकर्ताओं के कौशल विकास के लिए इसके महत्व पर चर्चा की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story