25 जून को भाजपा मनाएगी ‘लोकतंत्र हत्या दिवस’
Jun 23, 2026, 13:46 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 23 जून (हि.स.)।
भारतीय जनता पार्टी 25 जून को लोकतंत्र हत्या दिवस मनाएगी। इस संबंध में भाजपा नेता चंद्र मोहन शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि इस अवसर पर देश में आपातकाल के दौरान हुए घटनाक्रमों और लोकतंत्र पर पड़े प्रभावों को जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान देशवासियों ने जिन कठिनाइयों, प्रतिबंधों और चुनौतियों का सामना किया, उनके बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। भाजपा का कहना है कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और इतिहास के उस दौर को याद रखना आवश्यक है ताकि भविष्य में ऐसी परिस्थितियां दोबारा उत्पन्न न हों।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

