भाजपा 5 अगस्त को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाएगी, तिरंगा फहराएगी

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 04 अगस्त (हि.स.)।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने घोषणा की है कि वह 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में 'राष्ट्रीय दिवस' के रूप में मनाएगी और विभिन्न स्थानों पर तिरंगा फहराएगी। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं पूर्णिमा शर्मा और रजनी सेठी ने कहा कि 5 अगस्त जम्मू-कश्मीर के इतिहास का स्वर्णिम दिवस है।

उन्होंने कहा कि इस दिन को 'काला दिवस' के रूप में मनाने वालों को आत्ममंथन करना चाहिए क्योंकि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास और बदलाव का नया दौर शुरू हुआ है। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story