जम्मू में भाजपा एसटी मोर्चा की बैठक आयोजित
Jun 18, 2026, 15:57 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 18 जून (हि.स.)।
जम्मू स्थित भाजपा मुख्यालय में एसटी मोर्चा की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह बिलावारिया ने की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और एसटी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
नेताओं ने कहा कि पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

