अभिजीत जस्रोटिया ने सीएम उमर अब्दुल्ला पर लगातार झूठ बोलने का आरोप लगाया
जम्मू,, 14 जुलाई (हि.स.)।
भाजपा प्रवक्ता अभिजीत जस्रोटिया ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर लगातार झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला ने पहले कहा था कि वह केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन बाद में चुनाव लड़ा। उन्होंने रोजगार देने का वादा किया लेकिन उसे पूरा नहीं किया। जस्रोटिया ने आरोप लगाया कि पहले बिजली के मीटर उखाड़ने की बात कही गई जबकि अब लोगों से मीटर लगवाने की अपील की जा रही है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अब मुख्यमंत्री भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का झूठा आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह जनता को गुमराह करने का प्रयास है और कहा कि ऐसा लगता है जैसे मुख्यमंत्री को झूठ बोलने की बीमारी लग गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

