एनएलयू को लेकर उमर सरकार के फैसले का भाजपा ने किया विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी
Nov 29, 2026, 16:43 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 29 नवंबर (हि.स.)।
भाजपा ने जम्मू में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जिसमें विधायक शाम लाल शर्मा, आरएस पठानिया और विक्रम रंधावा मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को लेकर उमर सरकार के फैसले को सिरे से खारिज कर दिया। भाजपा नेताओं ने सरकार से अपने फैसले की समीक्षा करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ऐसा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सड़क से लेकर सदन तक सरकार के इस फैसले का विरोध करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

