भाजपा ने स्टेटहुड और शिक्षा व्यवस्था को लेकर उमर सरकार पर सवाल उठाए

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 27 जुलाई (हि.स.)।

जम्मू स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेत्री पूर्णिमा शर्मा ने उमर सरकार के स्टेटहुड संबंधी बयान का हवाला देते हुए कई सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूली किताबों में अलगाववादियों और आतंकियों का महिमामंडन किया जा रहा है जो गंभीर चिंता का विषय है।

पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया लेकिन जम्मू-कश्मीर के शिक्षा मंत्री एक महीने बाद भी इस पूरे मामले पर मौन हैं। उन्होंने मांग की कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट करे और आवश्यक कार्रवाई करे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story