भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 06 जुलाई (हि.स.)।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार से जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचें। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका जम्मू-कश्मीर का यह पहला दौरा है। इस मौके पर डा जतिन्द्र सिंह सहित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने उनका जोरदार स्वागत किया। दौरे के पहले दिन वह मिश्रीवाला में आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे जो जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती और “एक विधान, एक निशान, एक प्रधान” के लिए दिए गए बलिदान को समर्पित है।

7 जुलाई को वह जम्मू के डोगरा चौक में पंडित प्रेमनाथ डोगरा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा वह प्रदेश के युवाओं से संवाद करेंगे और विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story