भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 6-7 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आएंगे
जम्मू,, 28 जून (हि.स.)।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 6 और 7 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के अपने पहले दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे पार्टी के कोर ग्रुप, विधायकों, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ कई अहम बैठकें कर जम्मू-कश्मीर की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन की कार्यप्रणाली और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। भाजपा नेतृत्व जनसभा के आयोजन स्थल को लेकर अंतिम निर्णय कोर ग्रुप की बैठक में लेगा। दौरे के दौरान नितिन नवीन के आरएसएस पदाधिकारियों से भी मुलाकात करने तथा उधमपुर जाकर पूर्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन खजूरिया के परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करने की भी संभावना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

