भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने विकास कार्यों का शुभारंभ किया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 27 जून (हि.स.)।

भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने डिगियाना स्थित सरकारी हाई स्कूल में विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने और स्कूल की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इन कार्यों को शुरू किया गया है।

विधायक ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों और स्कूल प्रबंधन ने विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि इससे छात्रों को आधुनिक और बेहतर शिक्षण सुविधाएं मिलेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story