जम्मू में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया
Jul 2, 2026, 15:35 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 02 जुलाई (हि.स.)।
जम्मू में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष रणजोत सिंह नलवा के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और आतंकवाद तथा सीमा पार से होने वाली गतिविधियों की कड़ी निंदा की। इस दौरान नेताओं ने कहा कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा आतंकवाद को समर्थन देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहनी चाहिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

