सेवा सुशासन और कल्याण के 12 वर्ष पर भाजपा की बैठक, उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

WhatsApp Channel Join Now
सेवा सुशासन और कल्याण के 12 वर्ष पर भाजपा की बैठक, उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान


कठुआ, 31 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सेवा, सुशासन और कल्याण के 12 वर्ष” विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिछले 12 वर्षों के दौरान केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और परिवर्तनकारी पहलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उपदेश अंडोत्रा, सह-प्रभारी संजय बरू तथा जिला महासचिव रविंदर शर्मा और गगन सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर चर्चा में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। नेताओं ने अपने संबोधन में सरकार की पारदर्शिता, समावेशी विकास, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, सामाजिक कल्याण और समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया है, जिससे आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। बैठक का समापन जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story