त्रिकुटा नगर में भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 20 जून (हि.स.)।

जम्मू के त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय पार्क में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है जो आज पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुका है।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना और योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story