जम्मू में “मन की बात” का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया
जम्मू,, 28 जून (हि.स.)।
जम्मू में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, राज्यसभा सांसद, और विधायक विक्रम रंधावा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन चौआदी क्षेत्र में किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
इस दौरान नेताओं ने “मन की बात” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों को सुना और समाज में सकारात्मक बदलाव, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संदेश को आगे बढ़ाने की बात कही। नेताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों को प्रेरित करने और देश के विकास में योगदान देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

