भाजपा नेताओं ने पार्टी मुख्यालय में सुनीं लोगों की समस्याएं, जनता की शिकायतों के समाधान का दिया आश्वासन, साप्ताहिक रोस्टर व्यवस्था लागू

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा नेताओं ने पार्टी मुख्यालय में सुनीं लोगों की समस्याएं, जनता की शिकायतों के समाधान का दिया आश्वासन, साप्ताहिक रोस्टर व्यवस्था लागू


जम्मू, 12 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई की उपाध्यक्ष रेखा महाजन और प्रदेश सचिव अरुण शर्मा ने जम्मू स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आम लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में जम्मू के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पार्टी मुख्यालय पहुंचे और बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, नागरिक सुविधाओं, विकास कार्यों तथा अन्य प्रशासनिक मामलों से जुड़ी समस्याओं को नेताओं के समक्ष रखा। लोगों ने विश्वास जताया कि पार्टी नेतृत्व के हस्तक्षेप से उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

जनता से बातचीत करते हुए रेखा महाजन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा जनता के कल्याण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य लोगों के साथ सीधा संवाद बनाए रखना और उनकी रोजमर्रा की समस्याओं को समझकर समय पर उनका समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और नेता प्रशासन तथा जनता के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं।

रेखा महाजन ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने अपने पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आम जनता के लिए आसानी से उपलब्ध रहें और किसी भी वास्तविक समस्या को अनसुना न किया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों को संबंधित विभागों और

अधिकारियों के समक्ष उठाकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर अरुण शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव जनता के बीच रहकर ईमानदारी और समर्पण के साथ समाज सेवा कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story