सीबीआई को दी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का सुरेश शर्मा ने लगाया आरोप

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 06 अक्टूबर (हि.स.)।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि उनकी ओर से दी गई शिकायत सीबीआई द्वारा जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष को भेजे करीब 20 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक उन्हें किसी कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से उपलब्ध दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की।

सुरेश शर्मा के अनुसार उनकी शिकायत सरकारी धन, लोकसभा सचिवालय के रिकॉर्ड और चुनावी शपथपत्र से जुड़े तथ्यों की जांच से संबंधित है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति को राजनीतिक रूप से निशाना बनाना नहीं बल्कि संबंधित तथ्यों की निष्पक्ष और कानूनी जांच कराना है। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले दिनों में उचित कार्रवाई नहीं होती है तो वह न्याय के लिए अदालत का रुख करेंगे।

शर्मा ने दावा किया कि इससे पहले शिकायतें उठाने के बाद उन्हें कथित तौर पर धमकियों का सामना करना पड़ा और उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने तथा हमले का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि इन आरोपों को लेकर भी उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है और संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच तथा कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story