रोहिण चंदन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू,, 22 मई (हि.स.)।

भाजपा जिला जम्मू साउथ के मीडिया सचिव रोहिण चंदन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथित “पाकिस्तान समर्थक” बयानों को लेकर कड़ा हमला बोला। जम्मू में जारी बयान में चंदन ने कहा कि राहुल गांधी की हालिया टिप्पणियां भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं और यह देश की एकता को कमजोर करने वाली मानसिकता को दर्शाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता की भाषा और बयानबाज़ी राष्ट्रविरोधी ताकतों के एजेंडे से मेल खाती है।

चंदन ने कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद कांग्रेस नेतृत्व हताशा में इस तरह के बयान दे रहा है जो जनता की भावनाओं से पूरी तरह अलग हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत मजबूत, सुरक्षित और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरा है।

भाजपा नेता ने कहा कि 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास और स्थिरता आई है तथा सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह देश में विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा दे रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story