भाजपा नेत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को मौके पर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा नेत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को मौके पर दिए त्वरित समाधान के निर्देश


जम्मू, 11 अगस्त (हि.स.)। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रिय सेठी ने अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने नागरिक सुविधाओं, विकास कार्यों, प्रशासनिक मामलों और अन्य जनसमस्याओं को उनके समक्ष रखा। प्रिय सेठी ने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से कई मामलों में मौके पर ही फोन पर बात की और प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जायज जनसमस्याओं को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाना चाहिए और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से उनका समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनसेवा में लोगों के लिए उपलब्ध रहना और उनकी समस्याओं को समझना महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से लोगों की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहते हुए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रिय सेठी ने कहा कि नियमित रूप से जनता से संवाद करने से जमीनी स्तर की समस्याओं को समझने और विकास एवं प्रशासनिक योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलती है। उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story