भाजपा नेता डॉ. निर्मल सिंह ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर साधा निशाना
जम्मू,, 13 जुलाई (हि.स.)।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता डॉ. निर्मल सिंह ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) पर तीखा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी और उसकी सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए कई महत्वपूर्ण वादे अब तक धरातल पर दिखाई नहीं दिए हैं।
डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि जनता को नेशनल कॉन्फ्रेंस के दावों और वादों के प्रति सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि एनसी ने लोगों को बड़े-बड़े आश्वासन दिए लेकिन सत्ता में आने के बाद उन पर अमल नहीं किया। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास और सुशासन चाहती है तथा राजनीतिक दलों का मूल्यांकन उनके कार्यों के आधार पर करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

