सत शर्मा को एम्स विजयपुर की गवर्निंग बॉडी का सदस्य चुने जाने पर भाजपा कठुआ ने किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
सत शर्मा को एम्स विजयपुर की गवर्निंग बॉडी का सदस्य चुने जाने पर भाजपा कठुआ ने किया सम्मानित


कठुआ, 30 अगस्त (हि.स.)। भाजपा कठुआ टीम ने सत शर्मा सीए को एम्स विजयपुर की गवर्निंग बॉडी का सदस्य चुने जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर उन्हें सम्मानित कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि एम्स विजयपुर की गवर्निंग बॉडी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि सत शर्मा अपने अनुभव और क्षमता का उपयोग करते हुए जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने तथा जनसेवा को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। भाजपा कठुआ टीम ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनकी नई जिम्मेदारी से स्वास्थ्य क्षेत्र में सकारात्मक पहल को बढ़ावा मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story