भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने गांधी नगर अस्पताल का दौरा किया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 11 मई (हि.स.)।

भारतीय जनता पार्टी के जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सत शर्मा ने पार्टी विधायक के साथ गांधी नगर अस्पताल, जम्मू का दौरा किया।

दौरे के दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

सत शर्मा ने अस्पताल प्रशासन से मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर देते हुए कहा कि आम लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story