जम्मू भाजपा मुख्यालय में कोर ग्रुप की अहम बैठक आयोजित

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 28 जून (हि.स.)।

जम्मू स्थित भाजपा मुख्यालय में आज पार्टी कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और जम्मू-कश्मीर की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने, जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

सूत्रों के अनुसार बैठक में आने वाले दिनों में होने वाले प्रमुख राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच जाकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story