कुलगाम आतंकी हमले की भाजपा ने की कड़ी निंदा, सत शर्मा ने पाकिस्तान पर लगाए गंभीर आरोप
Nov 11, 2026, 19:14 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 11 नवंबर (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले की भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी निंदा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के इशारे पर कुलगाम में आतंकी हमला किया गया है।
सत शर्मा ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान हमेशा से कश्मीर में शांति भंग करने और हालात खराब करने की कोशिश करता आया है। उन्होंने कुलगाम में सुरक्षाबलों को निशाना बनाए जाने की घटना की निंदा करते हुए इसे क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के खिलाफ बताया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

