नितिन नवीन ने डोगरा चौक पर पंडित प्रेमनाथ डोगरा को श्रद्धांजलि दी
जम्मू,, 07 जुलाई (हि.स.)।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जम्मू दौरे के दौरान डोगरा चौक पहुंचकर पंडित प्रेमनाथ डोगरा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद नितिन नवीन ने जम्मू में भाजपा विधायकों के साथ बैठक कर आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने सभी विधायकों को जनता के बीच सक्रिय रहकर काम करने के निर्देश दिए। नितिन नवीन ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बड़ा बदलाव आया है और अब क्षेत्र की पहचान संघर्ष नहीं बल्कि शांति, विकास और प्रगति से हो रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

