बीजेपी मुख्यालय जम्मू में मनाया गया जीत का जश्न

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 04 मई (हि.स.)।

भारतीय जनता पार्टी के जम्मू मुख्यालय में पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं, ढोल-नगाड़ों पर नृत्य किया और एक-दूसरे को बधाई दी।

प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और जनता के विश्वास की जीत है। इसके लिए जनता को वो धन्यवाद देते है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और आने वाले चुनावों में भी इसी तरह प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story