बिश्नाह के युवक ने बाइक इंजन से बनाई पीयूबीजी बग्गी गाड़ी

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 20 अप्रैल (हि.स.)।

जम्मू के बिश्नाह के हरसा डब्ब्ड गांव के रहने वाले मोहित कुमार ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए मोटरसाइकिल के इंजन और अन्य सामान से पीयूबीजी की मशहूर बग्गी गाड़ी तैयार कर दी है। इससे पहले भी मोहित ट्रैक्टर बना चुके हैं, जिससे उनकी तकनीकी क्षमता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मोहित ने सरकार से अपील की है कि उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग किया जाए। साथ ही उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर ऐसे रचनात्मक और तकनीकी कार्यों में आगे आने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story