बिश्नाह पुलिस ने 300 ग्राम “चिट्टा” के साथ तस्कर को पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 08 अप्रैल (हि.स.)।

जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना बिश्नाह की टीम नियमित गश्त के दौरान बिश्नाह–कुंजवानी लिंक रोड अंडरपास (रिंग रोड फ्लाईओवर के नीचे) पर मौजूद थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।

यह व्यक्ति मीरां साहिब की ओर से बिश्नाह की तरफ आ रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 280 से 300 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ, जिसे आमतौर पर “चिट्टा” कहा जाता है, बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बिश्नाह पुलिस ने दोहराया कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story