विधायक राजीव भगत ने अरनिया में 3.72 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 16 जुलाई (हि.स.)।

बिश्नाह के विधायक राजीव भगत ने नगर पालिका अरनिया को मॉडल नगर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 3 करोड़ 72 लाख 24 हजार रुपये की लागत से पूरी होने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया और विकास कार्यों की शुरुआत पर खुशी व्यक्त की।

कार्यक्रम में स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक कपिल शर्मा सहित नगर पालिका के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से अरनिया में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विधायक राजीव भगत ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है और नगर पालिका अरनिया को एक मॉडल नगर के रूप में विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्य तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story