जम्मू के बाहु फोर्ट में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
जम्मू,, 15 नवंबर (हि.स.)।
जम्मू के बाहु फोर्ट स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के परिसर में श्री गुरु रविदास सभा की ओर से महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए उनके संघर्ष को याद किया गया। कार्यक्रम के जरिए उनकी देशभक्ति, साहस और बलिदान के महत्व को सामने रखा गया। श्री गुरु रविदास सभा की इस पहल का उद्देश्य महान स्वतंत्रता सेनानी की विरासत को याद करना और उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करना रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

